फर्जी टीकाकरण शिविर मामला, प्रमाण पत्र देने वाली महिला गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई के कांदिवली में पिछले महीने एक आवासीय परिसर में फर्जी टीकाकरण की घटना के संबंध में एक महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उक्त महिला, मामले में सह आरोपियों को फर्जी पहचान पत्र और प्रमाण पत्र मुहैया कराती थी.
एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान गुड़िया यादव के रूप में की गई है जो गोरेगांव में एक टीकाकरण केंद्र से जुड़ी है.
आवासीय परिसर में 30 मई को फर्जी तरीके से कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने और लोगों को ठगने के संबंध में पुलिस ने अब तक यादव समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.