Latest News

मुंबई, दहिसर में गत ३० जून को हुई लूट और ज्वेलर की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने इस लूट के मास्टर माइंड और उसके एक साथी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इससे पहले १ जुलाई को ५ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल ७ लोगों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि लूटपाट के इरादे से गत ३० जून को दहिसर इलाके में स्थित ज्वेलरी शॉप में फायरिंग की गई थी। इस घटना में आरोपियों ने दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और सोना लूटकर फरार हो गए थे। दहिसर के इस ज्वेलर की हत्या और दूकान में लूटपाट के लिए इन लुटेरों ने चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। लूट के बाद कुछ लुटेरे गुजरात के सूरत भाग गए थे, इन लुटेरों ने इस लूट की योजना भी सूरत के एक गांव में ही बनाई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरे पहले इंदौर से मुंबई आए, मुंबई में गाड़ी चोरी की और फिर उसी गाड़ी से लूट को अंजाम दिया गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन लुटेरों को इस लूट की टिप देनेवाला भी दहिसर का ही रहनेवाला है। लुटेरों ने जो गाड़ी चुराई थी उसी गाड़ी में रात भर सोए रहे और सुबह उसी गाड़ी से लूट को अंजाम दिया। टिप देनेवाले ने इस लुटेरों को बताया था कि दुकान में एक बटन है, जिसे दबाते ही दरवाजा लॉक हो जाता है इसीलिए लुटेरों ने दुकान में घुसते ही मालिक को गोली मारी थी। अब इस लूट के मुख्य मास्टरमाइंड को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। इस तरह लूट की इस घटना में कुल मिलाकर अब तक ७ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement