Latest News

ठाणे, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ गुरुवार को जबरन वसूली की एक और शिकायत दर्ज कराई गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। उनके अनुसार, क्रिकेट सट्टेबाज सोनू जालान और व्यापारी केतन तन्ना द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा का भी नाम है। इससे अधिक जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया। राज्य का आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) जालान द्वारा सिंह के विरुद्ध दर्ज कराई गई जबरन वसूली की दूसरी शिकायत की पहले से जांच कर रहा है। सिंह पहले ठाणे के पुलिस आयुक्त थे।
गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी कार मिली थी, जिसमें विस्फोटक रखे थे और बाद में इस कार के मालिक ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरन की मौत हो गई थी। हिरन ने कथित रूप से दावा किया था कि यह एसयूवी कार चुराई गई थी। इन्हीं सब प्रकरणों के बाद मार्च 2021 में सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया। सिंह ने बाद में महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। एक बिल्डर की शिकायत पर इसी माह के प्रारंभ में सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के दो मामले दर्ज किए गए थे। सिंह महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच का भी सामना कर रहे हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement