Latest News

मुंबई: पद्म विभूषण से सम्मानित विख्यात इतिहासकार और लेखक बलवंत मोरेश्वर उर्फ बाबासाहेब पुरंदरे 100 साल  के हो गए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस अवसर पर पुरंदरे को बधाई दी और टेलीफोन पर बातचीत में उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि शिव शाहीर बाबासाहेब पुरंदरे को उनके 100वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
पुरंदरे ने इस मौके पर अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने 100 साल की अपनी यात्रा में बहुत कुछ सीखा है। बाबासाहब पुरंदरे का जन्म 29 जुलाई 1922 को पुणे में हुआ था।  वे 17 साल की उम्र में शिवाजी के जीवन पर कहानियां लिख कर मशहूर हुए।
पुरंदरे ने ऐतिहासिक नाटक जाणता राजा (1985) को लिखा और निर्देशित किया, जिसे 200 से अधिक कलाकारों ने प्रदर्शित किया और पांच भाषाओं में अनुवाद हुआ है। मूल रूप से यह नाटक मराठी में लिखा गया था।  उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार भी दिया गया, जिसे लेकर महाराष्ट्र में राजनीति खूब गरमाई गई थी। उन पर यह आरोप लगे कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के चरित्र और उनकी जिंदगी को लेकर विवादस्पद बातें लिखी हैं।
 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement