Latest News

मुंबई, मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) और एनसीबी बॉलीवुड पर लगी नशे की नश्तर को काटने की हरसंभव कोशिश में लगी है। इन्हीं कोशिशों के दौरान एएनसी की बांद्रा यूनिट को कल बड़ी सफलता हाथ लगी। एएनसी बांद्रा यूनिट की टीम ने एक बड़े ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। संदेह है कि खुद को यू-टयूब चैनल का डायरेक्टर बतानेवाला आरोपी बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों को ड्रग्स की आपूर्ति करता था। उसके पास विशिष्ट मानी जानेवाली एक किलो मनाली चरस बरामद हुई है।
बता दें कि एएनसी बांद्रा-यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण कल रात १२ बजे के करीब एपीआई सुशांत बंडगर एवं अन्य सहयोगियों के साथ जुहू इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित राजश्री बिल्डिंग के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता व किसी का इंतजार करता दिखा। टीम ने उसे हिरासत में लिया।
लाल थैली में लाखों का माल
हिरासत में लिए गए संदिग्ध की तलाशी में उसके पास एक लाल रंग की कपड़े की थैली मिली। एएनसी की टीम द्वारा थैली में रखे सामान के बारे में पूछने पर संदिग्ध ने उसे मनाली चरस बताया। डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन में उक्त पदार्थ की जांच करवाने पर मनाली चरस होने की पुष्टि हुई, जिसकी कीमत ५० लाख रुपए आंकी गई। आरोपी वर्सोवा इलाके में रहता है और ‘बिग गी’ नाम से यू-टयूब चैनल चलाता है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement