Latest News

मुंबई, महानगर में कुछ पुरानी सड़कों की खस्ता हालात को देखते हुए मनपा ने उनका नवीनीकरण करने का निर्णय लिया है। आगामी वर्ष तक मुंबई में ४९० सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम होगा, जिसमें अधिक से अधिक नए सीमेंट कंक्रीट के रास्ते बनाए जाएंगे तो कुछ भागों में डामरीकरण का काम भी होगा। इसके लिए महानगरपालिका ने १२ सौ करोड़ रुपए की निविदा मंगवाई है। आगामी एक अक्टूबर से इन रास्तों का काम शुरू किए जाने की योजना है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई मनपा के अंतर्गत कुल २,०५५ किमी सड़कें आती हैं। बरसाती मौसम के चलते कई जगह सड़कों पर गड्ढे होने लगे हैं। शायद यही वजह है कि मुंबई में गड्ढों की संख्या बढ़ने लगी है। मनपा ने हाल ही में ३३ हजार गड्ढे भरने का दावा भी किया है। इसके उपरांत कई सड़कें खराब हो चुकी हैं।
डामर के रास्तों पर गड्ढे अधिक होते हैं। नतीजन मनपा ने कांक्रीटीकरण वाले सड़कों के निर्माण को बढ़ावा दिया है। पिछले कुछ वर्षों से मनपा कंक्रीट के रास्ते बनाने पर जोर दे रही है। प्रत्येक वर्ष १०० किलोमीटर से अधिक रास्ते का कांक्रीटीकरण करने की योजना के तहत काम कर रही है।
प्रस्तावित प्रस्ताव में मुंबई शहर के अंदर सीपी टैंक रोड, कालबादेवी रोड और पश्चिमी उपनगर में लिंक रोड, एसवी रोड, वालजी लड्ढा रोड पर काम किया जाएगा। पूर्वी उपनगर में अर्जुन खीमजी रोड सायन, मीठा नगर रोड, एमडीएसस रोड से सेंट एंथोनी रोड तक काम किया जाएगा। इसके अलावा कई प्रमुख रास्तों और उपनगर के अंदर के रास्तों का विकास काम भी किया जाएगा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement