Latest News

मुंबई, आज से मुंबई सहित राज्य में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने हवा के कम दबाव के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ऊपर मंडरा रहे चक्रवात जैसी स्थिति का असर मुंबई, कोकण और उत्तर महाराष्ट्र पर पड़ सकता है। मानसून का असर राज्य पर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक देखा जाएगा। ‌ कहीं हल्की-मध्यम तो कहीं ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और महाराष्ट्र में रविवार से भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही अगले १२ घंटों में तूफान बनने की संभावना है। इसलिए विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसका असर कोकण और मुंबई में दिखेगा। बारिश की तीव्रता २६ सितंबर से २९ सितंबर तक रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेज होने की संभावना है। यह अगले १२ घंटों में तूफान का रूप ले सकता है। अगले २४ घंटों में यह ओडिशा के तट पर पहुंच जाएगा। इसलिए इसका असर पूरे महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले ४-५ दिनों में आंधी के साथ कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में देखने को मिलेगा। यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर जाएगा। इसके चलते रविवार से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होगी और कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश होगी। सबसे ज्यादा असर विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में होगा। इसका असर मुंबई और कोकण में भी देखा जा सकता है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement