Latest News

मुंबई, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बने ‘गुलाब चक्रवात’ का असर भले ही धीमा पड़ गया हो लेकिन इसकी वजह से महाराष्ट्र में बने कम दबाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। खासकर मुंबई, ठाणे और पालघर में काफी तेज बारिश हुई। मुंबई, ठाणे और पालघर में आज भी तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है। इसके अलावा कोकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।
गुलाब चक्रवात के परिसंचरण का असर राज्य में आज भी देखा जा सकता है। इसके बाद यह गुजरात की ओर बढ़ जाएगा। मुंबई के कोलाबा में १८ मिलीमीटर, सांताक्रुज में ७८.२ मिलीमीटर, ठाणे में ८२.२ मिलीमीटर, डहाणू में ४ मिलीमीटर और रत्नागिरी में ५.१ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग की वरिष्ठ अधिकारी शुभांगी भूते के अनुसार गुलाब चक्रवाती तूफान शनिवार देर रात दक्षिण आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में टकराया और भारी बारिश हुई। अब इसकी तीव्रता कम होकर कम हवा का क्षेत्र बन गया है। इसका असर महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा में देखा गया। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।
मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम विदर्भ और आस-पास के क्षेत्रों पर डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया है। विदर्भ और आस-पास के पश्चिमी हिस्सों पर इसका असर दिखाई दिया। अगले २४ घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement