Latest News

मुंबई,राज्य सरकार के प्रयासों के कारण कोरोना नियंत्रण में आ रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए चरणबद्ध तरीके से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों के साथ अन्य सेवाओं को खोला जा रहा है। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र सरकार ने रेस्टोरेंट और दुकानदारों को दिवाली का तोहफा दिया है। कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक में प्रदेश के रेस्टोरेंट और दुकानों की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। ऐसे में अब २२ अक्टूबर से रेस्टोरेंट रात १२ बजे तक और दुकानें रात ११ बजे तक खुली रखने की अनुमति मिलने की संभावना है। इस संबंध में गाइडलाइन जल्द जारी की जाएगी। इसी तरह सिनेमाघर, नाट्यगृह, सहित अम्युजमेंट पार्क भी २२ अक्टूबर से खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गाइडलाइन तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement