Latest News

ठाणे : जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को विवाद के बाद गर्भवती पत्नी को कथित रूप से जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर पुलिस ने कलवा के मफतलाल कालोनी निवासी अनिल बहादुर चौरसिया को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और अन्य के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक अन्य महिला से विवाह कर लिया है और इसे लेकर उसका पीड़िता से बार-बार झगड़ा होता था। 30 अक्टूबर की शाम आरोपी ने छह महीने की गर्भवती पीड़िता को कथित रूप से जिंदा जला दिया। महिला को पड़ोसियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना में पीड़िता बुरी तरह झुलस गयी है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement