Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार में कोरोना के लक्षण दिखे हैं, जबकि उनके ड्राइवर व कुछ कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राकांपा सुप्रीमो ने कहा कि डाक्टरों ने संकेत दिया है कि अजीत पवार में कोविड-19 के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि उनका परीक्षण सुबह किया गया और परिणाम आना बाकी है। एहतियात के तौर पर हमने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया और इसलिए उन्होंने पवार परिवार के दीवाली कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया। उनके अनुसार, अजीत पवार के घर के कुछ कर्मचारी और ड्राइवर कोरोना संक्रमित हैं।
शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सराहना की। शरद पवार ने कहा कि एमवीए सरकार द्वारा लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों ने कोविड 19 मामलों को कम करने में मदद की। साथ ही, यह भी विश्वास व्यक्त किया कि चीजें वापस सामान्य हो जाएंगी और महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था पुनर्जीवित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया है कि वह पेट्रोल और डीजल पर केंद्र के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद लोगों को ईंधन की कीमतों में राहत देगी, लेकिन अगर केंद्र सरकार राज्य को जीएसटी मुआवजा देती है तो वह ऐसा करने की स्थिति में होगी। शरद पवार पुणे जिले के बारामती स्थित अपने आवास 'गोविंद बाग' में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पिछले साल पवार परिवार ने कोविड-19 के कारण बारामती में दिवाली नहीं मनाई थी। शरद पवार ने कहा कि पिछले साल कोविड-19 के कारण, हमें कुछ मानदंडों का पालन करना पड़ा, लेकिन अब देश में कोविड-19 का खतरा धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement