Latest News

मुंबई, राज्य के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर जोरदार हमला बोला है। स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए कंगना का पद्मश्री पुरस्कार तुरंत वापस लेने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग मलिक ने की है। कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया था कि १९४७ में भारत को आजादी भीख में मिली थी। असली स्वतंत्रता मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद २०१४ में मिली है। नवाब मलिक ने कल मुंबई में पत्रकार परिषद में कंगना की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि जिस रानी लक्ष्मीबाई का रोल करके कंगना ने पैसा कमाया, उसी रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका था। कंगना ने लक्ष्मीबाई का भी अपमान किया है। इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान है। कंगना पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का मामला दर्ज किया जाए, ऐसी मांग भी मलिक ने की।
आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा-मेनन ने कंगना के खिलाफ देश विरोधी बयान देने की शिकायत अंधेरी पुलिस स्टेशन में की है, इससे कंगना की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं।
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरोध में मुंबई पुलिस की वेबसाइट पर एक सामाजिक कार्यकर्ता व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा है कि एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने जो बयान देश की आजादी को लेकर दिया है, वह भारत के वीर सपूतों का अपमान है। अपनी शिकायत में तत्काल मुंबई पुलिस से कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement