डोनल आर्म सी-लिंक! नरीमन पाॅइंट की सड़कों पर भीड़ होगी कम
मुंबई, दक्षिण मुंबई का नरीमन प्वाइंट सबसे बड़ा बिजनेस हब है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के कार्यालय इसी क्षेत्र में हैं। इस इलाके में काफी भीड़-भाड़ रहती है। इसका असर सड़कों पर भी पड़ता है, जहां पीक आवर में ट्रैफिक काफी जाम रहता है। इस ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अब इस क्षेत्र में एक ब्रिज बनाया जा रहा है। यह है नरीमन प्वाइंट को कफ परेड और कोलाबा से कनेक्ट करनेवाला ‘डोनल आर्म सी-लिंक’ ब्रिज। अब इस ‘डोनल आर्म सी-लिंक’ ब्रिज का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
‘डोनल आर्म सी-लिंक’ ब्रिज परियोजना का काम काफी तेज गति से चल रहा है। इस परियोजना को अमल में लाने का मकसद दक्षिण मुंबई के सेंट्रल बिजनेस हब के आसपास की सड़कों पर होनेवाली भीड़ को कम करना है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) इस डोनल आर्म सी-लिंक ब्रिज का निर्माण कर रही है और यह अपने अंतिम चरण में है। यह नरीमन पॉइंट को कफ परेड और कोलाबा दोनों से जोड़ेगा।
हाल ही में एमएमआरडीए द्वारा जारी सीटीएस-२ की अध्ययन रिपोर्ट में भी इसका जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट को ३० अक्टूबर को जारी किया गया था। इस रिपोर्ट में भी इस गलियारे के कार्यान्वयन की सिफारिश की थी।
नरीमन प्वाइंट को कफ परेड और कोलाबा से कनेक्ट करने वाला ये ब्रिज करीब एलिवेटेड होने के साथ ही १.६ किमी लंबा होगा। ये ब्रिज २+२ लेन का होगा। इस ब्रिज को एनसीपीए के पास से शुरू कर कफ परेड और कोलाबा को नरीमन प्वाइंट फायर स्टेशन से आगे कनेक्ट किया जाएगा।