Latest News

   महाराष्ट्र मुंबई में शिवसेना के एक विधायक ने अश्लील वीडियो कॉल, ब्लैकमेल करने की कोशिश पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने दावा किया है एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर तैयार एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की.मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने यहां दहिसर थाने में एक मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सुर्वे ने दावा किया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर तैयार एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की. उपनगरीय मगथाने के विधायक सुर्वे ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें पिछले महीने एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया था.

कॉल उठाने पर उन्होंने देखा कि एक महिला अश्लील हरकत कर रही है और तुरंत फोन काट दिया. बाद में उसी नंबर से कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें एक वीडियो भेजा और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की. इस महीने की शुरुआत में सुर्वे ने दहिसर थाने से संपर्क किया जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) समेत सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले में आगे जांच की जा रही है.

इससे पहले मुंबई के शिवसेना विधायक मंगेश कुड़ालकर को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया था. आरोपी ने मुंबई के कुर्ला से शिवसेना विधायक मंगेश कुड़ालकर को पहले वीडियो कॉल कर मदद मांगी. इसी समय उसने अश्लील वीडियो के माध्यम से रिकॉर्डर ऐप के जरिए उनका वीडियो बनाया. इसके बाद आरोपी ने विधायक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें डराने और धमकाने लगा। आरोपी ने विधायक से 50 हजार रुपये भी मांगे थे. वहीं आरोपी की तरफ से लगातार ब्लैकमेल करने के बाद शिवसेना विधायक ने पूरे मामले की शिकायत कुर्ला पुलिस थाने में दर्ज कराई थी.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement