Latest News

नवी मुंबई (Navi Mumbai) से दक्षिण (South Mumbai) में यात्रियों की उच्च आमद को देखते हुए, जो शहर का एक प्रमुख वाणिज्यिक जिला है, यह माना जा रहा है कि डीसीटी (DCT) से जेएनपीटी (JNPT) कथित तौर पर सबसे अधिक मांग वाले मार्गों में से एक होगा। वाटर टैक्सियों को लोकल ट्रेन सेवाओं, विशेष रूप से हार्बर लाइन पर लोड को कम करने में मदद करेंगी। वर्तमान में, सड़क और रेल के अलावा मुंबई और नवी मुंबई के बीच कोई अन्य परिवहन विकल्प नहीं है

वाटर टैक्सी सेवाएं जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती हैं और शुरुआत में इसके तीन ऑपरेटर होंगे। एक चौथे ऑपरेटर के 2-3 महीने की अवधि में शामिल होने की उम्मीद है। किराए (Water taxi fare) के संबंध में, रिपोर्ट बताती है कि घरेलू क्रूज टर्मिनल से नवी मुंबई का किराया प्रति यात्री 1,200-1,500 रुपये के बीच होगा। वहीं, जेएनपीटी का किराया करीब 750 रुपये होगा।

वाटर टैक्सियों को एक यात्रा पूरी करने में लगभग 30 मिनट का समय लगेगा, जिससे लगभग 30 किमी के बीच के आवागमन का समय काफी कम हो जाएगा। भारी बारिश को छोड़कर पूरे साल वाटर टैक्सी सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा, सुबह और शाम के बीच फेरा बढ़ाने की योजना है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement