Latest News

   एडिशनल डीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक पुलिस नदीम उर्फ नद्दू पुत्र शमीम शेख निवासी जय अंबिका नगर सुंदरबाग कमानी कुर्ला वेस्ट मुंबई होटल-पबों में होने वाली पार्टियों के लिए ड्रग की डिलीवरी देने आ रहा है। गुरुवार सुबह पुलिस ने उसे नौलखा बस स्टैंड से नौ लाख रुपये कीमती 90 ग्राम एमडीएमए सहित गिरफ्तार कर लिया। एएसपी के मुताबिक नदीम ने पूछताछ में बताया 31 दिसंबर को इंदौर में होने वाली पार्टियों के लिए मुंबई के तस्कर ने ड्रग भेजी थी। पुताई करने वाला नदीम तस्कर से कमिशन लेकर ड्रग इधर-उधर भिजवाने का काम करता है। एक टीम आरोपित की तलाश में मुंबई भेजी है।

क्राइम ब्रांच 10 लाख रुपये कीमती एमडीएमए सहित गिरफ्तार मानसी से भी पूछताछ कर रही है। मानसी ज्यादातर वॉट्सएप कॉल कर ही बातें करती थी। वह चैटिंग भी तुरंत डिलिट कर देती थी। एडीसीपी के मुताबिक उसके मोबाइल का डेटा रिकवर करने के लिए मोबाइल एफएसएल को भेजा गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement