Latest News

  285 से अधिक हिंदी फिल्मों और 190 मराठी फिल्मों में काम कर चुके लोकप्रिय अभिनेता रमेश देव (Ramesh deo) ने आज यानी 2 फरवरी, 2022 को अंतिम सांस ली। 93 साल की उम्र में इस दिग्गज अभिनेता की मौता हार्ट अटैक के कारण हुआ।     रमेश देव ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से मराठी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड भी सदमे में है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट किया गया था।लेकिन उनका शरीर उनपर की गई ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स नहीं कर पाया और उनका निधन हो गया। बता दें कि 3 दिन पहले रमेश देव का 93वां जन्मदिन मनाया गया था। उनके चाहनेवाले उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। लेकिन वो अपने फैंस को रुलाकर चले गए।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement