Latest News

   कोरोना काल के बाद आखिरकार इस साल बाबा सिद्दीकी ने रविवार को मुंबई के आलीशान होटल Taj Lands end में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पालिटिक्स के जाने-माने चेहरे, बालीवुड के दिक्कत सितारे और छोटे पर्दे के कई कलाकारों ने शिरकत की।बाबा सिद्दीकी की शानदार इफ्तार पार्टी में सबसे पहले सलीम खान, सोहेल खान और करन सिंह ग्रोवर पहुंचे। उसके बाद, सलमान खान की एंट्री हुई, जिसमें सलमान काफी मस्ती के मूड में नजर आये

सलमान खान के पहुंचने के थोड़ी देर बाद संजय दत्त वहां पहुंचे और सलमान-संजय दत्त ने गले मिलकर काफी देर तक एक-दूसरे से बातचीत की। इसके अलावा, दोनों ने एक साथ पार्टी में मौजूद गेस्ट से मुलाकात की।‌सलमान और संजय दत्त के अलावा महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर दिलीप पाटिल भी पहुंचे। हमेशा की तरह सलमान खान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा भी पार्टी का हिस्सा बने।हर बार की तरह ही शाहरुख खान भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे और उन्होंने काफी वक्त पार्टी में बिताया।बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी , तमन्ना भाटिया ,अंकिता लोखंडे , विकी जैन , जय भानुशाली , अर्जुन बिजलानी , शरद केलकर , तेजस्वी प्रकाश , क्रिस्टल डिसूजा , शहनाज़ गिल ,अहाना कुमरा , कृष्णा अभिषेक , आरती सिंह , कश्मीरा शाह समेत कई अन्य टेलीविजन की हस्तियां शामिल हुई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement