नौ घंटे में १०० मिमी बारिश, बाप्पा से पहले मुंबई ‘ऑरेंज’!
मुंबई : गणेश चतुर्थी से ठीक पहले मुंबई में मानसून ने जोरदार वापसी की है। रविवार सुबह महज नौ घंटे में शहर के कई हिस्सों में १०० मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, रात १ बजे से सुबह १० बजे के बीच बीकेसी, चेंबूर, मागाठाणे और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई।
बारिश का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं है। गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच मंडपों, बाजारों, सजावट, परिवहन और लोकल ट्रेन व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है। निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दौर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.