Latest News

मुंबई: एक विशेष मनी लॉन्ड्रिंग रोधी अदालत ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित करनाला नगरी सहकारी बैंक के लेनदारों को पुनर्भुगतान के लिए पूर्व विधायक विवेकानंद शंकर पाटिल से जुड़ी संपत्तियों की नीलामी का आदेश दिया। इन संपत्तियों में पनवेल में एक कई एकड़ में बनी खेल अकादमी और एक प्लॉट शामिल है।

इन संपत्तियों को 512 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी मामले में जांच एजेंसियों ने जब्त किया था। पाटिल इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने पनवेल का तीन बार और उरण का एक बार प्रतिनिधित्व किया था। नवी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पाटिल की कुछ पैतृक संपत्तियों समेत कुल 87 संपत्तियों को जब्त किया था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement