अंधेरी में हिट एंड रन का मामला सामने आया
मुंबई। अंधेरी इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा (स्कूटर) को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मुंबई की एमआईडीसी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। एमआ ईडीसी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसान, बुजुर्ग दंपति मंदिर से पूजा करके घर लौट रहे थे तभी अंधेरी के विजय नगर सर्विस रोड पर तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिसके चलते एक्टिव सवार दंपति नीचे गिर गए।
टैंकर ने पीछे से स्कूटर को मारी टक्कर
पीछे से आ रहे टैंकर ने स्कूटर सवार पत्नी माघीबेन पटेल को कुचल दिया वहीं पति रामजी पटेल कुछ दूर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बुजुर्ग दंपति को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।