मुंबई के नीरज कक्कड़ नामी बिल्डर को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया
नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने बांद्रा में 9.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में बिल्डर नीरज कक्कड़ और उसके सहयोगी विकास कदम को गिरफ्तार किया है।इस मामले में तीन अन्य आरोपित फरार है, जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। इस मामले की गहन छानबीन बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बिल्डर नीरज कक्कड और उनके साथियों के खिलाफ खलीफा इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी के पार्टनर और सिविल कॉन्ट्रैक्टर सोहेल सूबेदार ने धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। इस शिकायत में कहा गया है कि 2020 में एक आपसी संपर्क के ज़रिए उनका कक्कड़ से परिचय हुआ था। सूबेदार की फर्म को बांद्रा पश्चिम में नाइक कक्कड़ निवास हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए स्ट्रक्चरल और फिनिशिंग का काम दिया गया था, जिसका पूरा हुआ काम जीएसटी को छोडक़र 9.57 करोड़ रुपये का था। इस काम को पूरा होने के बाद अब तक बिल्डर नीरज कक्कड ने तय रकम अदा नहीं किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूबेदार की इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिल्डर नीरज और उनके सहयोगी को शुक्रवार को बांद्रा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में बिल्डर की पत्नी दिव्या, बेटा साहिल और साथी उज्ज्वल सिंह और विकास कदम की सरगर्मी से तलाश कर रही है।