Latest News

महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सिंधुदुर्ग जिला पुलिस को बांदा शहर के एक 38 वर्षीय मुस्लिम फूल विक्रेता द्वारा साथी दुकानदारों द्वारा प्रताड़ित किए जान के बाद आत्महत्या करने के आरोपों की जाँच करने का निर्देश दिया मृतक आफताब शेख द्वारा अपनी मृत्यु से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सामने आया है जिसमे उसने गाँव के ही पाँच लोगों पर उत्पीड़न और व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का आरोप लगाया है। यह वीडियो बाद मे उसके परिवार को मिला।

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के खिलाफ स्पष्ट सबूत होने के बावजूद, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंन नेआरोपियो की गिरफ्तारी होने तक शेख के शव को मुर्दाघर से लेने से भी इनकार कर दिया है। बांदा मुस्लिम वादी निवासी शेख 29 अक्टूबर को अपने बेडरूम में  पंखे से लटका हुआ पाया गया। उसने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया था।उसकी पत्नी, जो बगल वाले कमरे में थी ने कुछ गड़बड महसूस की और उसके भाई अब्दुल रज्जाक को सूचित किया, जिसने दरवाज़ा तोड़ा। शेख को पहले एक स्थानीय अस्पताल और बाद में गोवा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

  स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शेख की माँ ने दावा किया कि स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बार-बार दी जा रही धमकियों के कारण उस े पिछले आठ महीनों से अपनी फूलों की दुकान बंद करनी पड़ी थी। उन्होंने उसे  दोबारा दुकान खोलने से रोक दिया था।उसकी मौत के बाद महाराष्ट्र गोवा सीमा पर स्थित बांदा में तनाव फैल गया। गुरुवार रात उप ज़िला अस्पताल के बाहर भीड जमा हो गई और शेख के वीडियो में नामजद लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई।वीडियो में शेख ने कथित तौर पर कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों द्वारा लगातार बाधाओं और धमकियो ं के कारण अपना व्यवसाय चलाने या अपनी पत्नी और बच्चे का भरण-पोषण करने में असमर्थ है।

महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग, मुंबई के सदस्य वसीम ख्वाजाभाई बुरहान ने शनिवार को पुलिस को लिखे एक पत्र में कहा कि वीडियो से पता चलता है कि शेख को प्रताड़ित किया जा रहा था और धमकाया जा रहा था जिसके कारण उसने आत्महत्या की हो सकतीबुरहान ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आग्रह किया

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement