Latest News

पिछले काफी दिनों से रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी चर्चा में है। इस फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार हैं लेकिन अभी तक यह कन्फर्म नहीं था कि उनके ऑपोजिट लीडिंग लेडी कौन होंगी। अब यह साफ हो गया है कि इस फिल्म में अक्षय के ऑपोजिट लंबे समय बाद कटरीना कैफ दिखाई देंगी। फिल्म के प्रड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर यह कन्फर्म कर दिया है। करण ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी दिखाई दे रहे हैं। फोटो में कटरीना लाल रंग के फ्लोरल टॉप और डेनिम में दिख रही हैं। करण ने फोटो के साथ लिखा, सूर्यवंशी गर्ल कटरीना का स्वागत है। फिल्म 2020 की ईद पर रिलीज होगी।' जबकि अक्षय ने लिखा, हमारी पुलिस की दुनिया में स्वागत है कटरीना हमारी सूर्यवंशी गर्ल।' वैसे ऐसी खबरें पहले से सामने आ रही थीं कि कटरीना इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में कटरीना और अक्षय इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। बता दें कि रोहित इससे पहले 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न' और सिंबा जैसी सुपरहिट कॉप ड्रामा फिल्में दे चुके हैं। अक्षय की पिछली फिल्म केसरी रिलीज हुई थी जबकि कटरीना शाहरुख के साथ 'जीरो' में नजर आई थीं। अब 10 साल बाद एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement