Latest News

मुंबई : गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले ट्रेनों में अभी से टिकट फुल हो गए है, इसे ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे मुंबई से गोरखपुर और दानापुर के लिए कुल 86 विशेष ट्रेनें चला रही है।

ये स्पेशल ट्रेनें स्पेशल फेयर पर चलाई जाएंगी और मार्च महीने में नियमित रूप से यात्रियों को सेवा देंगी।

मुंबई से दो नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान 

सीएसएमटी मुंबई-गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन (44 सेवाएं)

सीएसएमटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से गोरखपुर के बीच 44 स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 01079- यह विशेष ट्रेन 10 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 22:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन की कुल 22 सेवाएं चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 01080- यह ट्रेन 12 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन 14:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इसकी भी 22 सेवाएं निर्धारित की गई हैं।

प्रमुख ठहराव- दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद।

कोच संरचना- इस ट्रेन में 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन कोच होंगे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement