Latest News

पनवेल : पनवेल के कळंबोली सर्कल क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते बनी खतरनाक स्थिति में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 42 वर्षीय बाइक सवार फुरकान नासिर पटेल की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फुरकान पटेल रात करीब साढ़े नौ बजे काम खत्म करके घर लौट रहे थे, तभी कळंबोली सर्कल के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये का सड़क और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट चल रहा है, लेकिन खराब सड़क, गड्ढे और स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement