Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 7 से 18 दिसंबर 2026 तक नागपुर में आयोजित किया जाएगा। 7 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलने वाले इस अधिवेशन को लेकर बुधवार को विधानभवन में विधानसभा और विधान परिषद की कामकाज सलाहकार समितियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें अधिवेशन की तारीखों पर मुहर लगाई गई। बैठक में विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बैठक में दो सप्ताह तक चलने वाले अधिवेशन के कामकाज की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सदन में होने वाले कामकाज की योजना और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। बैठक में विपक्ष के नेताओं ने नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, जितेंद्र आव्हाड और सुनील प्रभु ने सत्र को एक महीने तक चलाने की मांग की लेकिन सिर्फ दो सप्ताह के सत्र का फैसला लिया गया। वडेट्टीवार ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में सूखा पड़ रहा है और पूरे राज्य की हालत खराब है। इसलिए सरकार को एक महीने का सत्र बुलाकर किसानों को न्याय देने चाहिए। लेकिन बैठक में हमारी मांग पर कोई गौर नहीं किया गया।

दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ करने की प्रक्रिया विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है और केंद्र के मार्गदर्शन के अनुसार जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। फडणवीस ने निर्देश दिए कि चैत्यभूमि आने वाले अनुयायियों के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था की जाए। देशभर से आने वाली भीड़ को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। पिछले वर्षों की कमियों को दूर कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement