Latest News

मुंबई: सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से शनिवार और रविवार को कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। इसके संबंध में ही खर्डी यार्ड के रि-मोल्डिंग के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच भी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यही वजह है कि विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा स्टेशनों के बीच सबअर्बन सर्विस बंद रहेंगी, जबकि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव/टिटवाला स्टेशनों पर रुकेंगी और वहीं से चलेंगी। 

लोकल ट्रेन रहेगी कैंसिल

ब्लॉक की वजह से शनिवार को दोपहर 2:42 बजे कसारा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए निकलने वाली लोकल ट्रेन कैंसिल रहेगी। वहीं, नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के दौरान चलने वाली ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चलेंगी। इस ब्लॉक का लोकल और एक्सप्रेस दोनों ट्रेन सर्विस पर बड़ा असर पड़ेगा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement