Latest News

श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम हमलों की जिम्मेदारी लेने के बाद अब आतंकी संगठन इस्लामिक इस्टेट (आईएस) ने इस हमले में शामिल आतंकियों की तस्वीर भी जारी कर दी है. आईएस की ओर से जारी की गई तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में दिख रहे आठ लोगों ने श्रीलंका में आतंकी हमलों को अंजाम दिया है.
इससे पहले आतंकी संगठन इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी और रॉयटर्स ने अमाक न्यूज एजेंसी के हवाले से इस खबर की पुष्टि की. बता दें कि अभी भी हमलों में मारे गए लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है. मंगलवार तक बम हमलों में मरने वालों का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया.

बता दें कि रविवार को हमला होने के बाद सोमवार को भी खतरा बरकरार रहा. पेट्टा के मुख्य बस स्टेशन पर सोमवार को 87 डेटोनेटर पाए गए थे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. इसके अलावा हवाई अड्डे के पास भी एक जिंदा बम मिला था.
गौरतलब है कि पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर देश में 8 जगहों पर सिलसिलेवार रूप से बम धमाके हुए थे. 300 में से कुल 45 लोग विदेशी हैं, जिनकी मौत हुई है. धमाके में मरने वालों में 11 भारतीय भी शामिल हैं.
वहीं घायलों की संख्या 500 के करीब बताई जा रही है. श्रीलंका ने इस हमले को एक बड़ी चूक माना है और इसके लिए विदेशी आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया है. श्रीलंका की सरकार की ओर से इस हमले का जिम्मेदार श्रीलंकाई मुस्लिम ग्रुप नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) को ठहराया गया है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement