Latest News

मुंबई : भारत में दक्षिण अफ्रीका के महावाणिज्य दूतावास ने कल मुंबई में दक्षिण अफ्रीका की स्वतंत्रता के 32 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। यह दिन उनके संविधान के 30 वर्ष पूरे होने के साथ भी मेल खाता है। मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के महावाणिज्य दूतावास के प्रमुख गिदोन लाबेन ने कहा कि यह कार्यक्रम  सार्वजनिक कूटनीति के मंचों में से एक है। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंध राजनीतिक और निवेश दोनों ही क्षेत्रों में महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहे हैं।  

श्री गिदोन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करता है। अफ्रीकी महाद्वीप में प्रधानमंत्री की रुचि को ध्यान में रखते हुए श्री गिदोन ने कहा कि उन्होंने अफ्रीका में कई दूतावास खोले हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दक्षिण अफ्रीका के मंत्री मई के मध्य में होने वाली आगामी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत में उपस्थित रहेंगे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement