Latest News

मुंबई : भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि जिस प्रकार से कुछ लोग मुस्लिम युवाओं का इस्तेमाल कर लड़कियों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर हिंदू लड़कियों को, यह एक बड़ा षड्यंत्र है। इस संदर्भ में मैंने यह सुझाव भी दिया है कि अलग-अलग जगहों पर जो घटनाएं आ रही हैं, उनका महाराष्ट्र के साइबर सेल द्वारा विस्तृत अध्ययन किया जाना चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। किरीट सोमैया ने कहा कि जिहाद के नाम पर हमारी लड़कियों को छेड़ने वाले या उनकी जान से खेलने वालों को कम से कम सात साल जेल में रहना पड़ेगा। 

'अशरफ अकेला नहीं कर सकता'

किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र में एक-एक करके ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ जैसे मामलों की शिकायतें सामने आ रही हैं। महालक्ष्मी इलाके में पिरामल फाइनेंस से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू लड़की को अशरफ छेड़ रहा था। अब पता चला है कि एक दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ वह इस प्रकार की बदतमीजी कर चुका है। पुलिस के साथ हमारी लंबी चर्चा हुई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें ढूंढकर निकालेगी। मुझे संदेह है कि अशरफ अकेला ऐसा नहीं कर सकता।

पुलिसवालों पर राजनीतिक दबाव

बीजेपी नेता ने कहा कि एक और एफआईआर सामने आई है और करीब एक दर्जन नाम भी पुलिस के संज्ञान में आए हैं। जांच धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। यहां के पुलिस स्टेशन पर कुछ राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है, लेकिन अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। 

'जिहाद के लिए खूब रुपये हो रहे खर्च'

किरीट सोमैया ने कहा कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। इसके लिए ‘जिहाद’ के नाम पर पैसा भी खर्च किया जा रहा है। इसमें टेक्नोलॉजी, फोटोशॉप जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जब इन सभी घटनाओं को एक साथ जोड़कर जांच की जाएगी, तो और भी तथ्य सामने आएंगे।

'लड़कियां हिम्मत करके आ रहीं आगे'

भाजपा नेता ने कहा कि साइबर सेल के इंचार्ज को ब्रीफ किया गया है। अब धीरे-धीरे एक-एक कर मामले सामने आ रहे हैं। हमारी युवा लड़कियां और उनके परिवार हिम्मत जुटाकर आगे आ रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं कि उनके साथ भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। जैसे-जैसे ये मामले सामने आएंगे, वैसे-वैसे इन राक्षस प्रवृत्ति के लोगों को हम सजा दे पाएंगे। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता नीचे गिर गई है, राहुल गांधी हो या फिर विजय वडेट्टीवार पीएम मोदी को लेकर ऐसा भाव व्यक्त करते है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement