Latest News

अमरावती : अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडे कॉलेज के पीछे घाटखेड़ा तालाब में रविवार को डिब्बा पार्टी मनाने गए 10 बच्चाों में से 3 नाबालिग समेत 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान मानव उर्फ आदित्य नरेंद्र जोशी 14, पायल बबलू पंडित 21, यश गजानन काकडे 13 और सोनाली नरेंद्र जोशी 16 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तालाब में काफी मात्रा में गाद और दलदल होने के कारण आदित्य नरेंद्र जोशी का पैर फंस गया था।

उसे बचाने के लिए पायल बबलू पंडित पानी में उतरीं, लेकिन वह भी दलदल में फंस गई। इसके बाद यश गजानन काकडे और सोनाली नरेंद्र जोशी दोनों को बचाने के लिए पानी में गए, लेकिन उनके पैर भी गाद में फंस गए। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी चारों मृतकों के परिवार को दी गई। जिसके बाद प्रभाग के पार्षद आशिष अतकरे व परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तालाब की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तालाब में गाद और दलदल अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से ऐसे असुरक्षित जलस्रोतों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।

बढ़ती घटनाओं के पीछे प्रशासन और खुद लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। ऐसी कई जगहों पर प्रशासन की तरफ से कोई सावधानी नहीं बरती जाती और आज की युवा पीढ़ी वीडियो वगैरह के चक्कर में अपनी जान गंवा रही है। लोगों को खुद संतर्कता बरतना भी उतनाही जरूरी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement