Latest News

भिवंडी : भिवंडी शहर के पद्मानगर इलाके में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भिवंडी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला इंदिरा गांधी अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस सुत्रों के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पद्मानगर क्षेत्र में एक महिला का जला हुआ शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव बुरी तरह जला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement