लखनऊ : इन सवालों के घेरे में प्रतीक यादव की मौत... अखिलेश यादव के इस बयान से मिले संकेत, सपा ने भी उठाए सवाल ?
लखनऊ : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत को लेकर अब तक कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं और इस पूरे मामले की जांच की मांग की है. सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति इतनी फिटनेस फ्रीक था उसका अचानक निधन कैसे हो सकता है. उन्होंने सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भी एक बड़ा बयान दिया, जो चर्चा का विषय बन गया है. अखिलेश यादव का कहना है कि प्रतीक यादव आर्थिक संकट और बिजनेस में नुकसान के चलते दुखी थे. वह बचपन से ही अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते थे. ऐसे में उनकी असामयिक मौत हैरान करने वाली है.
वहीं, सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा, "हमें अभी-अभी सूचना मिली है और दिवंगत आत्मा का श्रद्धांजलि, समाजवादी पार्टी की तरह से ये बात बहुत संदेहास्पद है कि जो व्यक्ति बहुत फिटनेस फ़्रीक है.. जो अपने स्वास्थ्य का इतना ध्यान रखता है, जिसने स्वास्थ्य की देश विदेशों में चर्चा है. अचानक उसकी मौत कैसे हो जाती है. हम सरकार से चाहते हैं कि इसकी उच्चस्तरीय जाँच हो और मौत की सही वजहों का पता लगाया जाए."