Latest News


मुंबई : पालघर जिले के कासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह चांदी से भरी वैन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मुंबई से गुजरात जा रही वैन में 600 किलो चांदी की 20 प्लेट रखी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

चालक का नियंत्रण छूटने से वैन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और ट्रेलर से टकरा गई। कासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चांदी सुरक्षित कब्जे में ले ली।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement