Latest News

मुंबई : विक्रोली इलाके में फैली गोदरेज परिवार की जमीन को देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में गिना जाता है. शहर के बीचोंबीच इतनी बड़ी जमीन होना अपने आप में बहुत बड़ी ताकत माना जाता है. यही वजह है कि बिजनेस दुनिया में इस परिवार की अलग पहचान बन चुकी है. 

पुराने दौर का सबसे बड़ा फैसला

1940 के दशक में पिरोजशा गोदरेज ने यह जमीन करीब 30 लाख रुपये में खरीदी थी. उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि आने वाले सालों में यही जमीन मुंबई के सबसे बड़े खजानों में शामिल हो जाएगी और इसकी कीमत आसमान छूने लगेगी. 

लाखों करोड़ की बताई जाती है वैल्यू

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स के अनुसार विक्रोली की यह जमीन आज इतनी महंगी हो चुकी है कि इसकी कीमत लाखों करोड़ रुपये तक आंकी जाती है. मुंबई जैसे शहर में इतनी बड़ी प्राइम लोकेशन जमीन मिलना लगभग नामुमकिन माना जाता है. 

कारोबार और जमीन का अलग बंटवारा

गोदरेज परिवार में लंबे समय बाद बड़ा पारिवारिक समझौता हुआ है. इसके तहत जमीन और बिजनेस हिस्सों को अलग-अलग तरीके से बांटा गया. इस फैसले को भारत के सबसे बड़े बिजनेस फैमिली सेटलमेंट्स में से एक माना जा रहा है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement