Latest News

बॉलिबड सिलेब्स के लिए शुक्रवार शाम को अवेंजर्स: एंडगेम की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और अदा शर्मा जैसे सिलेब्रिटीज शामिल हुए। इस स्क्रीनिंग में कभी कथित तौर पर रिलेशनशिप में रहे सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन भी पहुंचे। खबर है कि इस कृति सैनन इस स्क्रीनिंग में सुशांत से काफी पहले पहुंच गई थीं। इसलिए थिअटर में इन दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ। लेकिन सुशांत को शायद लगा कि बाद में थिअटर से जाते समय कृति को अवॉइड करना मुश्किल होगा। इसीलिए सुशांत इंटरवल से 15 मिनट पहले ही थिअटर छोड़कर चले गए। सुशांत का जाना और लोगों को भी अजीब लगा क्योंकि फिल्म के खास सीन अब आने वाले थे। बता दें कि सुशांत और कृति ने एक साथ फिल्म 'राब्ता' में काम किया था और तभी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के पूरा होने के कुछ दिन बाद ही दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement