मुंबई : पुलिस ने गिरगांव के एक होटल में कथित तौर पर चल रहे देह-व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने दो एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया है. इनमें से एक मराठी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस है और दूसरी बंगाली और बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो रोल कर चुकी है. इस ऑपरेशन के दौरान एक दलाल को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो कथित तौर पर सेलिब्रिटीज के साथ काम करने वाला मेकअप आर्टिस्ट है. मुंबई पुलिस ने एक बयान में इसकी जानकारी दी. 

इससे पहले, इसी साल जनवरी में अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग की टीम ने नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में स्थित लॉज में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था. टीम ने मौके से सात महिलाओं को मुक्त कराया था. एक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. 

तुर्भे नाका स्थित एक लॉज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूलकर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की थी. पुलिस ने एक नकली ग्राहक को लॉज में भेजा और जैसे ही अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई, टीम ने तुरंत छापा मार दिया. छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज के कमरों में सात महिलाएं मिलीं, जिन्हें देह व्यापार के लिए रखा गया था. 

पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी आपस में मिलीभगत कर महिलाओं को लॉज में ठहराते थे और ग्राहकों को दिखाकर उनकी पसंद के अनुसार सौदा तय किया जाता था. देह व्यापार से प्राप्त रकम को आपस में बांटा जाता था. पुलिस ने नकली ग्राहक से ली गई राशि भी जब्त की थी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement