Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमतों में 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। यह फैसला डेयरी किसानों के हितों की रक्षा और उपभोक्ताओं पर पडऩे वाले असर को ध्यान में रखते हुए चर्चा के बाद लिया गया है। ‘मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन’ ने दूध की बिक्री कीमत बढ़ाने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के मुताबिक, दूध खरीद, पैकेजिंग और परिवहन समेत विभिन्न लागतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन ने बताया कि डीजल की कीमत में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि पैकेजिंग लागत लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके अलावा दूध की खरीद कीमत में भी इजाफा हुआ है। इन बढ़ती लागतों को देखते हुए दूध की बिक्री कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला किया गया है। एसोसिएशन के अनुसार, डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में 11 अगस्त से दूध की कीमतों में होने वाली वृद्धि का सीधा असर उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ सकता है, वहीं डेयरी क्षेत्र का कहना है कि बढ़ती उत्पादन और संचालन लागत के बीच किसानों और डेयरी कारोबार की आर्थिक व्यवहार्यता बनाए रखना जरूरी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement