Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर मुंबई के पांच प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जिनमें महालक्ष्मी रेसकोर्स स्थित रॉयल वेस्टर्न इंडिया टर्फ क्लब के अंदर मौजूद बीजेआरएस (गैलप्स) रेस्तरां भी शामिल है।

एफडीए ने बताया कि वर्सोवा-यारी रोड स्थित गुफरान सीख कॉर्नर, बांद्रा (पश्चिम) में ड्रीमर हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, मिरारी और बांद्रा वेस्ट तथा मलाड स्थित गुरुकृपा डेयरी प्रोडक्ट्स के लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं। त्योहारी सीजन के बीच एफडीए ने मिलावटी, गलत लेबल वाले, घटिया गुणवत्ता वाले और संदिग्ध घी, खावा, पेड़ा, गुड़, तेल, चाय पाउडर, मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 30.82 लाख रुपये बताई गई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement