Latest News

मुंबई। मुंबई लोकल ट्रेन में सफर कर रहे दो लोगों का वीडियो चर्चा में है। फर्स्ट-क्लास डिब्बे में सीटों पर सो रहे दोनों लोगों का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर रेलवे से इस पर कार्रवाई की मांग की है। घटना गुरुवार, 29 अक्टूबर की बताई जा रही है।

चिन्मय पुरव नाम के यात्री ने सोते हुए यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। चिन्मय ने एक्स (ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट कर ये दिखाया है कि दो लोग कोच के अंदर सीटों पर लेटे हैं। उनके मुताबिक यह घटना सुबह करीब 6:40 बजे की है। उन्होंने वीडियो जब लोकल ट्रेन में शूट किया था तब ट्रेन बोरीवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 से रवाना हो रही थी।

बिना टिकट यात्रा करने का जताया अंदेशा

वीडियो रिकॉर्ड करते समय, चिन्मय ने ये अंदेशा जताया कि ये यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहे हो सकते हैं। उन्होंने बोरीवली स्थित रेलवे सुरक्षा बल से इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। चिन्मय ने यह भी बताया कि लोकल ट्रेनों में ऐसी घटनाएं आम हैं और उन्होंने पहले भी कई बार ऐसे हालात देखे हैं।

यात्री ने 139 पर की थी शिकायत

चिन्मय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके रेलवे के कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन संयोग से किसी से बात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट करने के लिए आरपीएफ अधिकारी से सीधे जुड़ने का कोई विकल्प नहीं था। इसके बाद चिन्मय ने अपनी पोस्ट में वेस्टर्न रेलवे, मुंबई सेंट्रल डिविजनल रेलवे मैनेजर, वेस्टर्न रेलवे आरपीएफ और मुंबई पुलिस को टैग कर दिया। टैग करने पर उन्हें जानकारी मिल जाएगी और वो आगे की कार्रवाई कर सकेंगे।

शिकायत पर वेस्टर्न रेलवे की प्रतिक्रिया

वेस्टर्न रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिविजनल रेलवे मैनेजर के कार्यालय ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया है ताकि उचित कार्रवाई हो सके।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement