55 लाख का गुटखा जब्त
पालघर : पालघर पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर अलग-अलग दो जगहों से 55 लाख का गुटखा जब्त किया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को तलासरी पुलिस को सूचना मिली कि गुजरात से एक बस में भारी मात्रा में गुटखा मुंबई आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने वडवली गांव के पास नीलगिरी होटल के पास बस की तलाशी ली।
तलाशी में 21 लाख 24 हजार रुपये का गुटखा जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में बस चालक मनेश कुमार लक्ष्मण पटेल व शैलेश कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। इसी तरह, विरार पुलिस को सूचना मिली कि वापी से एक ट्रक में गुटखा भरकर मुंबई आ रहा है।
इसके बाद पुलिस ने मुंबई-अमदाबाद हाइवे के खानीवडे टोल नाका के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान गुटखे से भरा ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक अब्दुल माजिद मोहमद शाबिर खान को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गुटखे की कीमत 34 लाख 92 हजार रुपये है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.