Latest News

चेन्नै सुपर किंग्स ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वॉलिफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर रेकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में जगह बना ली। जीत के बाद कप्तान धोनी और सुरेश रैना की बेटियों में मैदान पर मस्ती की। धोनी की पत्नी साक्षी और रैना की पत्नी प्रियंका अपनी-अपनी बेटी के साथ इस मैच को देखने के लिए विशाखापत्तनम के स्टेडियम में मौजूद थीं। सुरेश रैना ने अपनी टीम की जीत के बाद परिवार संग समय बिताया। उन्होंने अपनी बेटी ग्रेसिया को गोद में उठाया और उसके साथ बातें की। उनकी पत्नी प्रियंका रैना भी साथ मौजूद थीं। धोनी की 4 साल की बेटी जीवा अपने पापा संग मस्ती करती नजर आईं। मैच के बाद दोनों ने काफी समय मैदान पर साथ में बिताया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement