Latest News

वसई: पालघर क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने नालासोपारा के चर्चित बिल्डर हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को बोरीवली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। यह हत्यारा 16 साल से फरार था। बता दें कि मामले में छह महीने पहले गिरफ्तार आरोपी के साथी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। जानकारी के अनुसार, नालासोपारा के तुलिंज रोड निवासी बिल्डर राजेश चन्द्रकांत पतंगे (42) का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। 25 अक्टूबर 2003 को पतंगे तुलिंज रोड पर अपने दोस्तों से बात कर रहे थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement