Latest News

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी सुपरहिट है। अब तो कैटरीना ने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया, लेकिन ये क्या सलमान शादी का नाम सुनते ही कैसा रिएक्शन देने लगे। यह सब हुआ है सलमान और कैटरीना की अपकमिंग मूवी 'भारत' के प्रमोशनल वीडियो में। आज सलमान और कैटरीना की फिल्म 'भारत' का एक डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसे अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में कैटरीना कैफ सलमान से कह रही हैं कि ''मेरी शादी की उम्र हो गई है, और तुम मुझे अच्छे लगते हो। बताओ कब करनी है शादी?'' शादी का नाम सुनकर सलमान खान रील लाइफ में वही रिएक्शन दे रहे हैं जो वो रियल लाइफ में देते हैं।

सुष्मिता को फैमिली ने फिर पहनाया विजेता का ताज, 25 साल पहले बनीं थी मिस यूनिवर्स
सुष्मिता सेन 21 मई के दिन फिलीपींस में हुई 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता बनी थीं। मिस यूनिवर्स की क्राउनिंग के 25 साल पूरे होने की खुशी में सुष्मिता की फैमिली ने एक स्पेशल सेलिब्रेशन किया जिसमें उन्हें दोबारा ताज पहनाया गया। इस सेलिब्रेशन के फोटो और वीडियो सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

फैमिली ने दिया सिल्वर जुबली सरप्राइज : वीडियो और फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा- बेहद अदभुत यात्रा, धन्यवाद मेरी मातृभूमि को जिसने मुझे भारतीय होने का गौरव दिया। वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा- मुझे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ये सरप्राइज मिलेगा। वीडियो में रोहमन शॉल, प्रीतम शिखरे, नुपुर शिखरे, बेटियां रैनी और अलीशा नजर आ रही हैं।

सुष्मिता ने खोला था खाता : मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सुष्मिता से पहले किसी भी भारतीय महिला को यह खिताब नहीं मिला था। जबकि इसे पहले 41 बार यह प्रतियोगिता हो चुकी थी। खास बात यह है कि 42वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 77 देशों से प्रतियोगी शामिल हुए थे।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement