दीवाने फैन ने 1 लाख रुपए में खरीदा सुपरस्टार की फिल्म का टिकट
फैंस का दीवानापन किसी भी हद तक जा सकता है. ऐसा ही दीवानापन हाल ही में उस वक्त देखने को मिला जब एक फैन ने फिल्म की टिकट 1 लाख रुपये में खरीदी. अभिनेता अंबरीश ने 24 नवंबर, 2018 को अंतिम सांस ली. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. उनका बेटा अभिषेक जल्द ही फिल्म अमर फिल्म में काम करता नजर आएगा. अमर कर्नाटक में 31 मई को रिलीज होने जा रही है.
अंबरीश के एक फैन ने अपना फैन्डम साबित करने के लिए अमर के पहले शो की पहला टिकट 1 लाख रुपये में खरीदा है. अंबरीश के इस फैन का नाम मंजूनाथ है. मंजूनाथ देवनगरी के रहने वाले हैं. उन्होंने 1 लाख रुपये का वो चेक दिखाया है जिसके बदले में उन्होंने टिकट खरीदी है. उन्होंने यह चेक संदेश प्रोडक्शन्स के नाम दिया है. संदेश प्रोडक्शन्स फिल्म का प्रोडक्शन हाउस है.
बता दें कि अभिषेक की फिल्म अमर में अंबरीश ने कैमियो रोल प्ले किया था. फिल्म के डायरेक्टर नागशेखर ने कहा, "मैं किसी तरह लीजेंड अंबरीश के साथ एक सीक्वेंस कर पाने में कामयाब रहा हूं. अंबरीश के द्वारा किया गया ये सीन उनके करियर का आखिरी सीन है. एक जिज्ञासू पिता होने के नाते उनके भीतर अपने पिता के काम को जानने की बहुत जिज्ञासा थी.
उन्होंने अपने बेटे की फिल्म का फर्स्ट हाफ देखा था. क्योंकि फिल्म एक बाइकर की कहानी है तो वह ये जानने के लिए भी उत्सुक थे कि क्या उनके बेटे ने अच्छी तरह से बाइक चलाई है.