उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना नयागांव क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

नयागांव क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती और क्षेत्र के ही 22 वर्षीय युवक में प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे। इसके चलते प्रेमी-प्रेमिका 15 दिन पहले घर छोड़कर चले गए थे। 

मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने शादी कराने के बहाने दोनों को बुलाया था। वापस आने पर सोमवार देर रात युवक-युवती की हत्या कर दी। मंगलवार तड़के गांव दादुपुर के बाहर पेड़ पर दोनों के शव लटका दिए गए। 

दोनों के पैर जमीन से लगे मिले

सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। दोनों मृतकों के पैर जमीन से लगे हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं लड़की के परिजन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया है। इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement