Latest News

अपने बिजी शेड्यूल से वक्‍त निकालकर अक्षय कुमार इन दिनों फैमिली के साथ वकेशन इंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्षय और ट्विंकल वकेशन के फनी मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं। इस बीच अक्षय का नाम दुनियाभर के हाइएस्‍ट पेड ऐक्‍टर्स की लिस्‍ट में शामिल हो गया है और अब ट्विंकल ने अपने पति का एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह पैसा कमाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पोस्‍ट पर ट्विंकल ने कैप्‍शन दिया, जस्‍ट हैंगिंग इन देअर! फोर्ब्‍स लिस्‍ट में नाम आने से भी खुश नहीं हैं तो वह यहां भी 100 पाउंड बनाना चाहते हैं।' दरअसल, जो गेम अक्षय खेल रहे हैं, उसमें निर्धारित समय के लिए एक पोल पर लटकना है और अगर कोई जीत जाता है तो उसके एवज में उसे 100 पाउंड मिलेंगे। इस विडियो पर कई लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने तो फिल्‍म हेरा फेरी का मशहूर डायलॉग 'पैसे का चक्‍कर बाबू भैया, पैसे का चक्‍कर' कॉमेंट में लिख दिया। बता दें, हाल ही में अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 लोगों की लिस्ट जारी की थी। इसमें अक्षय का नाम 33वें नंबर पर है। यह लिस्ट जून 2018 से जून 2019 के दौरान हुई सिलेब्‍स की कमाई पर बेस्‍ड है। मैगजीन के मुताबिक, अक्षय की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपये यानी 65 मिलियन डॉलर रही। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें वह ऐक्‍ट्रेस कटरीना कैफ के साथ लंबे वक्‍त बाद नजर आएंगे। इसके अलावा 'गुड न्‍यूज' और 'लक्ष्‍मी बम' में भी दिखेंगे। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement