Latest News

मुंबई : इस स्वतंत्रता दिवस पर एयर इंडिया का बोईंग 777 एयरक्राफ्ट जब नॉर्थ पोल के ऊपर से उड़ा तो इतिहास रच दिया। ऐसा करके एयर इंडिया पोलर क्षेत्र से कमर्शल फ्लाइट उड़ाने वाली पहली इंडियन एयरलाइन बन गई। दिल्ली से सैन फ्रैंसिस्को जाने वाली फ्लाइट जो आमतौर पर अटलांटिक या प्रशांत महासागर के ऊपर से निकलती है, गुरुवार को नॉर्थ पोल के ऊपर से निकली। जल्द ही प्राइवेट हाथों में जाने वाली एयर इंडिया के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पोलर रूट पर जाने के लिए एयर इंडिया के ऑपरेशन्स विभाग ने दो फ्लाइट प्लान बनाए। एयर इंडिया के एक सूत्र ने बताया है, 'हमें 15 अगस्त को पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के लिए तैयार रहने को कहा गया था। अगर भारतीय उड़ानों के लिए एयरस्पेस बंद रखा जाता तो भी हम पोलर क्षेत्र से उड़ान भरते हैं।' दूसरों ने बताया कि तब दूसरा रास्ता लिया जाता जिसमें एयरक्राफ्ट स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज के ऊपर से होकर पोल के उत्तर से ले जाया जाता। दिल्ली-सैन फ्रैंसिस्को की फ्लाइट AI-173 सुबह 4 बजे 243 यात्रियों के साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, रूस के ऊपर से उड़कर 12.27 बजे नॉर्थ पोल से निकली।अत्याधिक गुरुत्वाकर्षण होने की वजह से दिशा की सही जानकारी देने वाले कंपास भी काम करना बंद कर देते हैं। 

ऐसे वक्त में विमान में लगे अत्याधुनिक तकनीक और जीपीएस की सहायता से पायलट को विमान में लगी स्क्रीन पर डिजिटल डेटा उपलब्ध होता है, जिसकी मदद से पायलट सही मार्ग का चयन करता है। नॉर्थ पोल में तापमान हर समय करीब माइनस 30 के करीब रहता है। तापमान माइनस 65 के करीब पहुंचने पर विमान का ईंधन भी जम सकता है। इस वजह से उड़ान के दौरान ऊंचाई का भी विशेष खयाल रखना होता है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement