कांग्रेस का मोर्चा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठाणे: पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद कांग्रेसी नेता व पूर्व पुलिस अधिकारी रविंद्र आंग्रे के नेतृत्व में बुधवार को मोर्चा निकाला गया। चंदनवाडी के रायगड गली स्थित आंग्रे के कार्यालय से निकला मोर्चा मनपा मुख्यालय के समक्ष पहुंचा, तो पुलिस ने उसे आगे बढ़ने नहीं दिया। पुलिस के रोकने पर मोर्चे में शमिल लोग सड़क पर बैठ गए और धरना देने लगे। इसके बाद पुलिस ने सभी को वहां से जबरदस्ती हटाने की कोशिश की, जिसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। आखिरकार धरने पर बैठे आंग्रे सहित करीब 25- 30 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। कुछ समय बाद सभी को रिहा किया गया। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आंग्रे ने मनपा में टीडीआर खरीद, म्हाडा पुनर्विकास, शिक्षण सामाग्री खरीद, सड़क निर्माण, घनकचरा आदि में घोटाले का आरोप लगाया है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.